डोमचांच: डोमचांच और नवलसाही थाने में मनाया गया संविधान दिवस
डोमचांच थाना परिसर व नवलशाही थाना परिसर में मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे थाना के पुलिस कर्मियों ने संविधान दिवस मनाया। इस दौरान पुलिस ने संविधान की सुरक्षा करने को लेकर शपथ ली। पुलिस ने बताया कि भारतीय संविधान की विशेषता है कि देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं। संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक छोटा या बड़ा नहीं है।