डोमचांच: जौनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के पास बिजली तार की चपेट में आने से 2 बच्चे हुए घायल
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत जानपुर आंगनवाड़ी केंद्र के समीप मंगलवार की शाम 4.00 बजे खेत में गिरे हुए 11 हजार वॉल्ट बिजली की तार के चपेट में आने से दो बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 12 वर्षीय सुधीर कुमार पिता उमेश सिंह और 11 वर्षीय जुगनू कुमार पिता मगहे सिंह पासीटोला (जानपुर) निवासी के रूप मे की गई है।