डोमचांच: नीरू पहाड़ी चौक के पास किराना दुकान में चोरी
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरू पहाड़ी चौक के समीप बलराम किराना दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का कार्केट काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर दुकान मालिक बलराम कुमार ने बताया मंगलवार को सुबह 8 बजे बताया कि बीती रात चोरों के द्वारा दुकान के ऊपर छत पर ढके कार्केट को काटकर चोरों ने दुकान में चोरी किया।