पचरुखी: सहलौर बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक हुआ घायल
सहलौर बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सोमवार की देर रात हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक घायल की पहचान नहीं हो सकी है।