पचरुखी: जसौली रामनगर में महायज्ञ के आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल
जसौली रामनगर गांव स्थित नवनिर्मित रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर में चल रहे प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा है। मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में प्रतिदिन हो रहे पूजन, आरती और प्रवचन में शामिल होने के लिए आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।