पचरुखी: हवन और पूर्णाहुति के साथ जसौली रामनगर में संपन्न हुआ श्री रुद्र महायज्ञ
जसौली रामनगर में सोमवार को हवन और पूर्णाहुति के साथ प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ संपन्न हो गया। महायज्ञ के पश्चात संतो और ब्राम्हणों को भोजन कराया गया। महायज्ञ के यजमानों ने संतों और ब्राम्हणों को दक्षिणा स्वरूप अन्न, वस्त्र, द्रव्य तथा धन आदि देकर विदाई दी।