पचरुखी: स्वर्ण व्यवसाई की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जगदीशपुर में सड़क पर आगजनी कर किया विरोध प्रदर्शन
स्वर्ण व्यवसाई चंदन कुमार कुशवाहा की मौत के बाद सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जगदीशपुर बाजार पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों द्वारा शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस दल बल के साथ जगदीशपुर बाजार पहुंची हुई है और ग्रामीणों को समझाने बुझाने के प्रयास में है।