अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण एवं विनिर्माण स्थलों पर आबकारी विभाग ने दबिश देकर अवैध मदिरा व बड़ी मात्रा में सामग्री की जप्त
बड़वानी 17 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं संभागीय उड़नदस्ता संभाग के उपायुक्त के निर्देशन, जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के मार्गदर्शन तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश मंडलोई एवं श्रीमती अभिलाषा सिंगोरिया के नेतृत्व में 16 नवम्बर को आबकारी वृत्त बड़वानी, अंजड़, राजपुर, सेंधवा एवं खेतिया की संयुक्त टीम द्वारा मोहिपुरा, केशरपुरा, चाटली, मोगरीखेड़ा, खेड़ी, बायगौर, धावड़ी, मलगांव, करणपुरा एवं टेमला में अवैध मदिरा विक्रय एवं विनिर्माण के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान 2.88 बल्क लीटर (देशी/विदेशी) तथा 110 बल्क लीटर हाथभट्टी अवैध मदिरा जप्त की गई और मौके पर 4,920 किलोग्राम महुआ लहान का विधिवत सैंपल लेकर उसे नष्ट किया गया। उक्त कार्रवाई में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 19 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। जप्त शुदा अवैध मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 5 लाख 4 हजार 593 रूपये है। यह संपूर्ण कार्रवाई उप निरीक्षक श्री कमलेश बामनिया, श्री दिलीप जैसवाल एवं सुश्री विभा नांदले द्वारा की गई, जिसमें अन्य आबकारी बल का भी सराहनीय सहयोग रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
#JansamparkMP
#Badwani