उज्जैन: राष्ट्र सेविका समिति का प्रकट कार्यक्रम संपन्न, प्रमुख कार्यवाहिका सीता अक्का बोलीं- 'कथनी से नहीं करनी से होता है परिवर्तन' 🚩🧘♀️
विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति उज्जैन विभाग का प्रकट कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बहनों द्वारा दंड संचालन, यष्टि, नियुद्ध और शारीरिक व्यायाम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीता अक्का ने मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि सशक्त व संस्कारित नारी से ही देश शक्तिशाली बनता है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदेमातरम गान के साथ हुआ।
#UjjainNews #RashtraSevikaSamiti #Vijayadashami #NariShakti #SitaAkka