उज्जैन: सांसद अनिल फिरोजिया के संरक्षण में 'डांडिया नी रात 2026', मां बगलामुखी के दरबार में मेलड़ी माता की प्रस्तुति से उमड़ी आस्था 🪔💃✨
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के संरक्षण में आयोजित 'डांडिया नी रात 2026' के छठे दिन भक्ति और गुजराती लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन स्थल पर स्थापित मां बगलामुखी के दिव्य दरबार के बीच गुजरात की आराध्य मेलड़ी माता की विशेष प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। डीजे की जोशीली धुनों पर पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने देर रात तक उत्साहपूर्वक डांडिया और गरबा रास किया।
#UjjainNews #DandiyaNiRaat #AnilFirojiya #GarbaMahotsav #Navratri2026