उज्जैन: आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस व RAF का पैदल फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में दिया सुरक्षा का संदेश 👮♂️🚨🚩
आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस और आरएएफ (RAF) के जवानों ने शहरभर में संयुक्त पैदल फ्लैग मार्च निकाला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में सीएसपी कोतवाली, जीवाजीगंज और अन्य थाना प्रभारियों ने बल के साथ संवेदनशील इलाकों व प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस ने नागरिकों से शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
#UjjainNews #FlagMarch #UjjainPolice #RAF #LawAndOrder