उज्जैन: विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में 151 स्थानों पर 31 हजार कन्याओं का ऐतिहासिक पूजन, नारी सम्मान का दिया संदेश 🌸👧🙏
लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव महाआयोजन समिति के तत्वावधान और उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में शहर के 151 स्थानों पर 31 हजार से अधिक कन्याओं का भव्य पूजन संपन्न हुआ। सह-संयोजक जगदीश पांचाल के अनुसार, 6 मंडलों के 267 बूथों पर 5 हजार कार्यकर्ताओं और 151 यजमानों के सहयोग से यह महाआयोजन आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ समाज में नारी शक्ति का सम्मान सुनिश्चित करना रहा।
#UjjainNews #KanyaPujan #AnilJainKaluheda #NariShakti #Navratri2026