उज्जैन: दबंग हिंदू सेना ने कन्या पूजन कर निकाली विशाल चुनरी यात्रा, कालीचरण महाराज की मौजूदगी में देवास में हुआ समापन 🚩🪔
शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में दबंग हिंदू सेना द्वारा चामुंडा माता चौराहे पर कन्या पूजन के पश्चात देवास माता टेकरी तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। संस्थापक लोकेश शर्मा के नेतृत्व और धर्म प्रचारक कालीचरण महाराज की विशेष उपस्थिति में निकली यात्रा का फ्रीगंज व देवास रोड पर सामाजिक संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का संवर्धन, नारी शक्ति का सम्मान और युवाओं को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा।
#UjjainNews #ChunriYatra #KalicharanMaharaj #KanyaPujan #DabangHinduSena