उज्जैन: कालभैरव घाट पर अघोरी संन्यासियों की गुप्त साधना, सिंहस्थ-2028 की सफलता और लोक-कल्याण के लिए हो रहा तंत्र अनुष्ठान 🕉️🔥💀
शारदीय नवरात्रि में कालभैरव घाट स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर (गोरक्ष धूना) पर अघोर अखाड़ा पीठाधीश्वर योगी विष्णुनाथ महाराज के सान्निध्य में देश-विदेश के नाथ संन्यासियों द्वारा मां महाकाली और मां तारा की विशेष तंत्र साधना की जा रही है। आधी रात 12 से 3 बजे तक होने वाले इस अनुष्ठान में सिंहस्थ-2028 के निर्विघ्न संपन्न होने और जनकल्याण की कामना के साथ चिता भस्म स्नान और विशेष आहुतियां देकर प्राचीन कापालिक व अघोर परंपराओं को जीवंत रखा जा रहा है।
#UjjainNews #AghorSadhana #KaalBhairavGhat #MahaKali #Simhastha2028