भितरवार: छत्तीसगढ़ पुलिस ने भितरवार से साइबर ठगी के मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार
दो राज्यों की संयुक्त पुलिस टीम ने नगर के वार्ड क्रमांक 4 में दविस देकर पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर आरोपी आकाश रावत को दबोच लिया। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी और फर्जी बैंक खातों के जरिए लाखों रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस इन खातों से हुए सभी वित्तीय लेनदेन और अन्य तार खंगालने में जुटी है।