काको: टाली मठ में छापेमारी, 12 लीटर चुलाई शराब बरामद, एक महिला भी गिरफ्तार
पाली थाना क्षेत्र के टाली मठ में पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण व कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ALTF के सहयोग से की गई छापेमारी में 12 लीटर चुलाई शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।