✅ सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन
तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सेवा से संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, हरदा में विद्यार्थियों में स्टार्टअप, उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय ‘‘स्टार्टअप बूट कैम्प 2026” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसजीएसआईटीएस इन्क्यूबेशन फोरम के माध्यम से आमंत्रित विशेषज्ञ श्री तन्मय मुखर्जी, श्री सुधीर ऊर्ध्वरेश, श्री अपूर्व गायक, डॉ. अशोक अतुलकर एवं श्री आकाश राठौर द्वारा विद्यार्थियों को उद्यमिता विकास एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की अवधारणा, नवाचार, उद्यम स्थापना, स्वरोजगार के अवसर तथा व्यावसायिक विचारों को सफल उद्यम में परिवर्तित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही विद्यार्थियों को अपने कौशल एवं रचनात्मक विचारों के माध्यम से रोजगार प्राप्तकर्ता के साथ-साथ रोजगार प्रदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया तथा अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को बदलती औद्योगिक एवं रोजगार आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए संस्था द्वारा भविष्य में भी स्टार्टअप, उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार से संबंधित ऐसे उपयोगी सेमिनार, कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#StartupBootCamp2026
#Entrepreneurship
#Harda #हरदा