#खुशियों_की_दास्तां ☕✨
पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी
कभी लॉकडाउन ने छीन ली थी रोजी-रोटी, आज वही प्रवीण शर्मा बन गए आत्मनिर्भरता की मिसाल!
हरदा के वार्ड 17 निवासी श्री प्रवीण शर्मा पिछले 10 वर्षों से पोस्ट ऑफिस के पास चाय का ठेला लगाते थे। कोरोना काल में जमा-पूंजी खत्म हो गई, ब्याज पर कर्ज लेना पड़ा। ऐसे कठिन समय में नगर पालिका हरदा के माध्यम से उन्हें "प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना" की जानकारी मिली।
योजना के तहत उन्हें तीन चरणों में बिना गारंटी के ऋण मिला :
🔹 प्रथम चरण : ₹10,000
🔹 द्वितीय चरण : ₹20,000
🔹 तृतीय चरण : ₹50,000
इस राशि से उन्होंने ठेले का नवीनीकरण किया, व्यवसाय फिर से खड़ा किया। आज उनका व्यवसाय पहले से बेहतर चल रहा है और वे "2 अन्य लोगों को भी रोजगार" दे रहे हैं।
श्री प्रवीण ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिला प्रशासन हरदा का आभार व्यक्त करते हुए कहा - _"पीएम स्वनिधि जैसी योजना ने हम जैसे छोटे व्यापारियों को साहूकारों के चंगुल से मुक्ति दिलाई है।"_
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#PMSVANidhi #AtmanirbharBharat
#SuccessStory #KhushiyonKiDastan
#Harda #हरदा