✅ सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिले के परियोजना हरदा अंतर्गत हरदा शहरी, हरदा ग्रामीण-1 व 2 में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। परियोजना हरदा शहरी के आंगनबाड़ी केंद्र वृंदावन नगर में कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों का उपस्थित अतिथियों ने स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने छोटी छोटी कन्याओं का कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ऊषा कार्यकर्ता व मातृ सहयोगिनी समिति की अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को गतिविधियाँ कराई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र पर आम और जामुन का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी 6 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री राजेश वर्मा, श्री राजू कमेडिया, श्रीमती योग माया शर्मा, श्रीमती प्रीति गहलोत, श्रीमती महिमा बिश्नोई, श्री राजेश गोदारा, श्री राजेश चौरसिया एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा, परियोजना अधिकारी श्री अनुराग दुबेे सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी व हितग्राही उपस्थित थे।
इसी प्रकार परियोजना ग्रामीण-1 के आंगनवाड़ी केन्द्र कमताड़ा-1 में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत सहित ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लक्ष्मीबाई इवने सहित अन्य अतिथि की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
#Harda #हरदा
#AnganMilanSeva #आंगन_मिलन_सेवा
#AnganMilanSevaMP #आंगन_मिलन_सेवा_मप्र
#सेवा_संकल्प_अभियान #SewaSankalpAbhiyaan
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate Women and Child Development, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh