✅ जो सुन ना सके उन तक भी पहुंचे न्याय की आवाज
नालसा SHIKSHA योजना, 2026 अंतर्गत श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु सांकेतिक भाषा सप्ताह अंतर्गत आयोजित विशेष सत्र ’’अनुगूंज से उद्घोष’’ राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजन किया गया साथ ही दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किये गये
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में दिनांक 29 सितंबर, 2026 को ए.डी.आर भवन, जिला न्यायालय परिसर, हरदा में नालसा SHIKSHA योजना, 2026 अंतर्गत श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए सांकेतिक भाषा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विशेष सत्र ’’अनुगूंज से उद्घोष’’ ’’सुलभ एवं सांकेतिक भाषा-समावेशी शिक्षा के माध्यम से किशोरों में ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास एवं जागरूकता का विकास, ताकि वे सामाजिक, भावनात्मक, डिजिटल एवं शैक्षणिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।” के उद्देष्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन MPSLSA, जबलपुर के ऑडिटोरियम में किया गया, जिसका लाइव प्रसारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा के सभाकक्ष में किया गया। इसके माध्यम से हरदा जिले के सुनने एवं बोलने में अक्षम व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन सांकेतिक भाषा सप्ताह के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सुनने एवं बोलने में अक्षम व्यक्तियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सेवाओं, शासकीय कल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा एवं रोजगार संबंधी अधिकारों तथा शिकायत निवारण तंत्र के संबंध में सुलभ जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की कानूनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को समझने तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं आगे की विधिक सहायता से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम को सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद एवं आवश्यक सहयोग की व्यवस्था की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा बताया गया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें न्याय तक समान एवं सुगम पहुंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के अंत में दिव्यांगजनों को श्री अरविंद रघुवंशी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहारों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चन्द्रशेखर राठौर न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सौरभ कुमार दुबे जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अस्पताल हरदा से डाॅ. राजेश सतिजा, तथा दिव्यांगजन सहित उनके परिजन, जनपद शिक्षा केन्द्र, खिरकिया से माहेश्वरी राठौर एवं मोहनलाल राजपूत आदि उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
#Harda #हरदा