नईसराय: ग्रामीण बोले पुराने हाट बाजार में सब्जी के ठेले शिफ्ट करने से बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था हो सकती है बेहतर
बस स्टैंड परिसर में लंबे समय से लग रहे सब्जी के ठेलों को हाट परिसर में शिफ्ट किए जाने से बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में सब्जी के ठेले लगने से सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है और दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। यदि सब्जी बाजार को व्यवस्थित रूप से हाट परिसर में लगाया जाता है तो समस्या का समाधान होगा