फतुहा: केवला तल घाट के पास एक बंद घर से चोरों ने ₹500000 के गहने, बर्तन और नकदी चुराई
Fatwah, Patna | Jul 12, 2025 केवला तल घाट के पास स्थित एक बंद घर से चोरों ने गहने, नगदी, बर्तन समेत करीब 5 लाख रुपए की सामान चोरी कर लिया है। घर मालिक अनिल कुमार राय आषाढी पूजा में शामिल होने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ घर बंद कर गुरुवार को राघोपुर के साइस्तापुर गांव चले गए थे। लौटने पर घर खोलकर जब देखा तो घर का बक्सा,अलमीरा,पेटी खुला पड़ा है। नगदी, गहने, बर्तन कीमती कपड़े गायब हैं।