फतुहा: कटैया घाट जाने वाले रास्ते पर गंगा किनारे कटाव रोकने के लिए लगाई दीवार गिरी
Fatwah, Patna | Jul 11, 2025 कटैया घाट जाने वाले रास्ता में गंगा किनारे कटाव से बचाव के लिए लगाया गया दीवार बालू की रेत की तरह गिर गया है। रास्ते की दूसरी तरफ रहने वाले लोग काफी दहशत में है। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर दीवार तक पहुंच भी नहीं है। यदि गंगा ने रौद्र रूप अपनाया तो रास्ता की दूसरी ओर रहने वाले लोगों के घर गंगा में समा सकता है। दीवार निर्माण करने वाले विभाग पर लोग आक्रोषित है।