फतुहा: फतुहा पुलिस और मध्य निषेध की संयुक्त छापेमारी, फोरलेन ओवर ब्रिज के पास ट्रक से 3556 लीटर विदेशी शराब बरामद
Fatwah, Patna | Jul 11, 2025 मध्य निषेध व फतुहा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में फोरलेन ओवर ब्रिज के पास से एक ट्रक से 3556 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रक व शराब जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर और खलासी हरियाणा के जींद जिले के गतोली गांव का रहने वाला जितेंद्र मोहर सिंह और अनिल कुमार है।