फतुहा: डुमरी गांव के बघार में तेजाब से जला युवक मिला, पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया
Fatwah, Patna | Jul 11, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र की डुमरी गांव के बघार में शुक्रवार को एक गूलर के पेड़ के नीचे बने चाली से ग्रामीणों के सूचना पर तेजाब से जला एक युवक को फतुहा पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया है। युवक होश में होने के बावजूद भी अपने बारे में कुछ भी नहीं बता रहा है। उसके पास कोई पहचान का दस्तावेज भी नहीं मिला है। फतुहा पुलिस युवक की पहचान के साथ-साथ घटना के करणो का पता लगा रही है।