करछना: महेवा पश्चिम पट्टी स्थित एक विद्यालय में छात्र की मौत मामले में अधिकारियों ने शुरू की जांच
नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी स्थित डीडीएस जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को साढ़े तीन वर्षीय नर्सरी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक छात्र के परिजनों के द्वारा विद्यालय के दो शिक्षिकाओं पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। शनिवार को अधिकारियों की टीम विद्यालय में पहुंचकर आरोपी शिक्षिकाओं से पूछताछ की जा रही है।