करछना: मामा भांजा पुलिस चौकी के पास दो पक्षों के विवाद के दौरान गोली चलने की सूचना से मची खलबली, डीसीपी ने दी जानकारी
यमुनापार के नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत मामा भांजा चौकी के पास बृहस्पतिवार को दो पक्षों में विवाद के दौरान गोली चलने की सूचना होने पर पुलिस महकमा में खलबली मच गई। सूचना होने पर एसीपी करछना सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। मामले में डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव द्वारा शाम 5 बजे के करीब मीडिया के सामने आकर जानकारी दी गई है।