करछना: नैनी क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी के इंचार्ज को कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया गया
नैनी क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर गोली चला दी गई थी। गोली लगने से कई लोग घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को नैनी थाना पर ले गई। जहां पहुंचने पर दोनों पक्ष एक बार पुनः मारपीट किया। शुक्रवार को कार्य में लापरवाही बर्तने को लेकर चौकी इंचार्ज को किया गया निलंबन की कार्यवाही।