करछना: महेवा पश्चिम पट्टी स्थित नर्सरी के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों की तहरीर पर दो शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी के रहने वाले वीरेंद्र का साढ़े तीन वर्षीय बेटा शिवाय एक विद्यालय में नर्सरी का छात्र है। इसी विद्यालय में उसकी बहन व बड़ा भाई भी पड़ता है। बृहस्पतिवार को शिवाय का भाई सुमित ने परिजनों को बताया कि उसका छोटा भाई रो रहा था तभी एक टीचर ने उसे क्लास में ले आई और उसे थप्पड़ मारा। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई।