करछना: कौवा से देवरी खुर्द को जोड़ने वाला वर्षों से बदहाल मार्ग का नहीं किया जा रहा मरम्मत कार्य #Jansamasya
करछना क्षेत्र के कौवा से देवरी खुर्द को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाली का दंस झेल रहा है। जिसमें डाली गई डामर व गिट्टी उखड़ कर बाहर आ गई है और समूचे मार्ग में गड्ढा बन गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत तहसील प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की जाती है।लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।