करछना: तहसील करछना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 115 से अधिक शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
शनिवार को करछना तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी तपन मिश्रा की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 115 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई । जिसमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित सीखने रही। लेकिन संपूर्ण समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं हो सका।