लखीसराय: लखीसराय संग्रहालय परिसर में विशेष शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सोमवार अपराह्न 1:50 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर लखीसराय संग्रहालय में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां विद्यार्थियों को संग्रहालय की भूमिका के विषय में जानकारी दी गई. पावर पॉइंट प्रस्तुति द्वारा लखीसराय संग्रहालय का संक्षिप्त परिचय दिया गया.