कोटकासिम: शिल्पटा गांव में बहरोड़ विधायक डॉक्टर जशवंत यादव का अंतिम संस्कार हुआ, सीएम भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
बहरोड़ विधायक डॉक्टर जशवंत यादव के निधन के बाद सोमवार दोपहर करीब 4 बजे उनके पैतृक गांव कोटकासिम के शिलपटा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार दोपहर 3 बजे उनके गांव पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ जशवंत यादव के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ सहित कई नेता शामिल हुए।