विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे हरसोली के राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला खेलकूद शिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज लूडो केरम तथा संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।