विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर खैरथल तिजारा जिले में विशेष योग्य जनों की सामाजिक सहभागिता एवं उत्साह वर्धन के उद्देश्य जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के अधिकारी रमेश बेनीवाल ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से राजकीय अंबेडकर बालक छात्रावास हरसोली में होगा