कनवास: अवैध डोड़ा चुरा बेचने के मामले में 7 महीने से फरार आरोपी को बारां से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Dec 17, 2024 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कार्रवाई करते हुए डोड़ा चुरा बेचने मे 7 महीने से फरार एक आरोपी को बारां से गिरफ्तार किया है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि कनवास में अवैध मादक पदार्थ बेचने में 7 महिने से फरार आरोपी रामस्वरुप मीणा को बारां से गिरफ्तार किया गया है।