कनवास: गोवर्धनपुरा माताजी मंदिर पर 31 दिसंबर को मनाई जाएगी महर्षि बालीनाथ जयंती व बैरवा दिवस
Kanwas, Kota | Dec 15, 2024 31 दिसंबर को गोवर्धनपुरा माताजी मंदिर परिसर में महिर्ष बालीनाथ जयंती एवं बैरवा दिवस मनाया जायेगा। जिसके लिए गोरधनपुरा माताजी मन्दिर पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टर का विमोचन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव बैरवा समाज उत्थान समिति के सहयोग से महिर्ष बालीनाथ जयंती एवं बैरवा दिवस समारोह का आयोजन होगा।