कनवास: क्षेत्र के स्कूली विद्यार्थियों को कौशल विकास सामग्री का वितरण किया गया, किट में 18 प्रकार की हेल्थ केयर सामग्री शामिल
Kanwas, Kota | Dec 12, 2024 केन्द्र सरकार द्वारा रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक शिक्षान्तर्गत क्षेत्र के स्कूल के विधार्थियो को गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे कौशल विकास सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को किट का उपयोग करने से सम्बन्धी जानकारी भी दी गई। किट सामग्री में स्टीमर, थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर रिकॉर्डिंग यूनिट, प्लस ऑक्सीमीटर, किडनी ट्रे सहित आदि सामग्री शामिल है।