कनवास: खेड़ा रुद्रा में 23 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण, साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी छाई
Kanwas, Kota | Dec 14, 2024 खेड़ारुद्रा में राजस्थान सरकार की और से कक्षा 9 में पड़ने वाली बालिकाओं के लिए शनिवार दोपहर करीब 2 बजे साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में 23 बालिकाओं को साइलकिलो का वितरण किया गया। वितरण प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार की तरफ से आई 23 साइकिलों का वितरण विद्यालय परिसर में समारोह पूर्वक किया गया।