कनवास: कलमण्डी के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, बाइक सवार युवक हुआ घायल
Kanwas, Kota | Dec 16, 2024 नेशनल हाईवे 52 चारलेंन मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर टोल प्लाजा कर्मचारी मोके पर पहुँचे जिन्होंने एम्बुलेंस की मदद से घायल को झालावाड़ असप्ताल पहुँचाया। जहां उसका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अर्जुन कोटा से झालावाड़ की और जा रहा था।