14 दिवसीय हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन
Kullu Times
हरिपुर महाविद्यालय में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित 14 दिवसीय हिंदी पखवाड़े का आज समापन समारोह संपन्न हुआ ।हिंदी दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो दयानंद गौतम (सेवानिवृत्त सह-आचार्य ,हिंदी )ने शिरकत की तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शेफाली भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया ।तत्पश्चात डॉ कंचन द्वारामुख्यअतिथि ,प्राचार्या, अध्यापक वर्ग ,गैर शिक्षक वर्ग तथा उपस्थित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया । प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, भावनाओं और विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। हिंदी ने भारत की विविध संस्कृतियों और भाषाओं को एक-दूसरे से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हिंदी की सुंदरता इसकी सरलता, सहजता और उसकी व्यापकता में है । पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उत्साह पूर्वक विभिन्न साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया ।कार्यक्रम के अंतर्गत आत्म परिचय ,लघु नाटिका ,कहानी वाचन, लोक कथा /लोकगाथा वाचन ,पुस्तक समीक्षा, प्रश्नोत्तरी जैसी विविध प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया ।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अपने जीवनानुभव ,हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा हिंदी साहित्य के अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया ।
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।अंत में प्रो दीपा द्वारा मुख्य अतिथि, प्राचार्या,शिक्षक व गैर शिक्षक, विद्यार्थी एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।राष्ट्रगान के साथ 14 दिवस से हिंदी पखवाड़े का सफलतापूर्वक समापन हुआ ।
Kullu, Kullu | Sep 14, 2026