8 अक्टूबर 2026
बीना चौहान, मंडी
मंडी पुलिस द्वारा जिला मंडी को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं लक्षित कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत मंडी पुलिस ने आज दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल **73 ग्राम चिट्टा/हेरोईन तथा 1 किलो 193 ग्राम चरस/कैनाविस** बरामद की है।
पहली कार्रवाई में, पुलिस थाना धनोटू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव डुगराई में एक मकान पर नियमानुसार तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आरोपी **मोहम्मद ईशफाक पुत्र मेहर अली, निवासी डुगराई, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी** के कब्जे से *73 ग्राम चिट्टा/हेरोईन* बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध धारा 21 ND&PS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी अन्वेषण अमल में लाया जा रहा है।
दूसरी बड़ी कार्रवाई में, पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी एवं यातायात चैकिंग के दौरान गुजरात नंबर की Swift Dzire कार नं. GJ 01 RU 8027 को चैक किया। कार में सवार **पार्थ ठाकुर (28), जिनल पारेख (31) तथा सुभाष कुछड़िया (27), निवासी अहमदाबाद, गुजरात** के कब्जे से *1 किलो 193 ग्राम चरस/कैनाविस* बरामद की गई। इस मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20, 25 एवं 29 ND&PS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर उन्हें नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। नशे की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
मंडी पुलिस द्वारा नशे के स्रोत, सप्लाई चैन तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सतत, लक्षित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का विशेष फोकस नशे की तस्करी के नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने पर है।
*पुलिस अधीक्षक*
*मण्डी, जिला