गोंडा: लालकपुरवा माधवगंज की महिला ने बहू बेटों पर पति के उपचार में बाधक बनने का लगाया आरोप, शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई
Gonda, Gonda | Feb 8, 2024 लालकपुरवा माधवगंज की रहने वाली एक महिला ने अपने ही बहू बेटों पर पति के उपचार में बाधक बनने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला के मुताबिक, उसके पति को फालिस का अटैक हुआ है। उनके उपचार के लिए पैसे की आवश्यकता है लेकिन उनके दो बहू और बेटा मिलकर मिलकर पति की पासबुक व पैसे की पेटी को अपने पास रख लिया और पैसे नहीं दे रहे हैं।