गोंडा: IPS मनोज कुमार रावत ने पुलिस कार्यालय में ASP पूर्वी का किया कार्यभार ग्रहण
Gonda, Gonda | Feb 8, 2024 नवागत अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने गुरूवार को पुलिस कार्यालय पहुँचकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर गोण्डा के राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। मनोज कुमार रावत मूल रूप से जयपुर के निवासी है, जो 2020 बैच के IPS अधिकारी है। इन्होंने पूर्व में बुलन्दशहर में बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर सेवाएं दी गई है।