गोंडा: नगर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोपी अभियुक्त को हुई, कारावास व अर्थदण्ड की सजा
Gonda, Gonda | Feb 8, 2024 नगर पुलिस ने 8.6.23 को 100 नशीली टेबलेट के साथ अभियुक्त रमेश उर्फ मुन्ना को तिरंगा मार्केट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता अनुपम शुक्ला व पैरोकार अशोक के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/NDPS एक्ट कोर्ट ने गुरुवार को 7 माह का कारावास व ₹7,200 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।