गोंडा: आधार पुरवा तुरकौलिया की महिला ने अपने पति पर मारपीट कर बच्चों सहित भगाने का लगाया आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट
Gonda, Gonda | Feb 8, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र के आधार पुरवा तुरकौलिया निवासी मुस्लिम समुदाय की महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ताहिरा बेगम के मुताबिक, उसके पति अरमान अली ने शराब के नशे में मारा पीटा और उसे व उसके बच्चों को घर से भगा दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।