महसी: कोटिया में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो फूस के मकान जलकर राख, नगदी सहित अन्य सामान स्वाहा।
हरदी थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी राम शरण के फूस के मकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव वालों को जबतक जानकारी हुई और आग बुझाने का प्रयास किया उससे पहले सुद्धीलाल के फूस के मकान को आग की लपटों ने आगोश मे ले लिया। और देखते ही देखते घर का सारा सामान एवं नगदी जलकर राख हो गई। बाद कड़ी मशक्कत कर गांव के लोगो ने आग पर काबू पाया।