महसी: BDO ने शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय से स्वच्छता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गुरुवार को खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय से स्वच्छता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। BDO ने बताया कि यह जागरूकता वाहन ब्लॉक क्षेत्र की 68 ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कहां कि स्वच्छता संक्रमित बीमारियों को दूर भगाने का मूल मंत्र है। लोग गांव में निर्मित पानी टंकी के पानी का ही सेवन करें।