महसी: महसी में तैनात तहसीलदार और नायब तहसीलदार का हुआ गैर जनपद स्थानांतरण, साथी कर्मचारियों से दी भावभीनी विदाई।
महसी तहसील के नवागंतुक तहसीलदार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। वही निवर्तमान तहसीलदार पियुष श्रीवास्तव व नायब तहसीलदार संग्राम सिंह के स्थानांतरण के मौके पर तहसील सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शासन द्वारा महसी तहसील में तैनात तहसीलदार पीयूष कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर और नायब तहसीलदार संग्राम सिंह का स्थानांतरण बनारस किया गया।