महसी: मकरंदपुर में हुई पुजारी हत्याकांड मामले में नौ लोगों से पुलिस ने की पूछताछ, जमीन की लालच में हत्या की आशंका।।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव स्थित प्राचीन भैरव बाबा मंदिर के पुजारी काशीराम आर्य कि बुधवार को हत्या कर दी गई थी। उनके हाथ पीछे बंधे थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया है कि इस घटना में नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुजारी के पास 5 से 6 बीघा जमीन थी। भतीजे को गोद ले रखा।